26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DIPSRU ने सेक्शन ऑफिसर सहित पदों पर भर्ती निकाली, करें आवेदन

DIPSRU ने सेक्शन ऑफिसर सहित कर्इ रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 28 Nov 2017, 4:38 PM IST

dipsru

Delhi Institute of Pharmaceutical Sciences and Research University (DIPSRU) ने सेक्शन ऑफिसर सहित कर्इ रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 08 दिसंबर 2017 तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

DIPSRU में रिक्त पदों का विवरणः
सेक्शन ऑफिसर- 02 पद
वेतनमानः 9,300-34,800 रुपये (ग्रेड पे 4,600 रुपये)
उम्र सीमाः अधिकतम 30 साल

शैक्षणिक योग्यताः
किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन
न्यूनतम तीन साल का अनुभव यूनिवर्सिटी/रिसर्च इंस्टीट्यूट/सरकारी विभाग/ पीएसयू/ नामचीन कंपनी के एजुकेशनल एडमिनिस्ट्रेशन/ जनरल एडमिनिस्ट्रेशन /पर्चेज/अकाउंट/ फाइनेंस/ आईटी/ बैंकिंग/मार्केटिंग में होना चाहिए।

वांछनीयः एलएलबी या बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन या एमसीए/पीजीडीसीए या सीए (इंटर)/आईसीडब्ल्यूए (इंटर) को वरीयता दी जाएगी।

ऑफिस असिस्टेंट- 05 पद
वेतनमानः 5,200-20,200 रुपये (ग्रेड पे 1,900)
उम्र सीमाः 18 से 27 साल
अनिवार्य योग्यताः मान्यता प्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी से 12वीं पास होना चाहिए।
अंग्रेजी टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड।
कंप्यूटर में योग्यता रखने वाले को वरीयता मिलेगी।

डाटा एंट्री ऑपरेटर- 02 पद
वेतनमानः 5,200-20,200 रुपये (ग्रेड पे 1,900)
उम्र सीमाः 18 से 27 साल
अनिवार्य योग्यताः मान्यता प्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास।
डाटा हैंडलिंग और प्रोसेसिंग में एक साल का अनुभव ।
अंग्रेजी टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड।
वांछनीयः एमएस ऑफिस में काम करने की बेहतर जानकारी।

कंप्यूटर प्रोग्रामर- 01 पद
वेतनमानः 9,300-34,800 रुपये (ग्रेड पे 4,800 रुपये)
उम्र सीमाः अधिकतम 35 साल

शैक्षणिक और अनिवार्य योग्यताः बी.टेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग)/कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन/एमबीए (आईटी)/डीओईएसीसी, बी लेवल के साथ कंप्यूटर ऑपरेशन में तीन साल का अनुभव।
अथवा फॉर्मेसी साइंस या इससे जुड़े साइंस में ग्रेजुएशन या समकक्ष के साथ चार साल का कंप्यूटर ऑपरेशन में अनुभव अथवा साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर एप्लिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और कंप्यूटर ऑपरेशन में तीन साल का काम करने का अनुभव।

असिस्टेंट कंप्यूटर प्रोग्रामर- 01 पद
वेतनमानः 9,300-34,800 रुपये (ग्रेड पे 4,600 रुपये)
उम्र सीमाः अधिकतम 30 साल
शैक्षणिक योग्यताः बी.टेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग)/कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन/एमबीए (आईटी)/
या
कंप्यूटर एप्लिकेशन में ग्रेजुएशन,बीएससी (इलेक्ट्रॉनक्सि)/ बीएससी (आईटी)/ बीएससी (मैथ)/ या बीफॉर्मा ड्रग डिजाइन में अनुभव के साथ
अथवा
कंप्यूटर साइंस में तीन वर्षीय कोर्स के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स डाटा प्रोसेसिंग में दो साल का अनुभव होना चाहिए
या
डीओईएसीसी से ए लेवल डिप्लोमा के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स डाटा प्रोसेसिंग में एक साल का अनुभव होना चाहिए।

लैब अटेंडेंट- 02 पद

वेतनमानः 5,200-20,200 रुपये (ग्रेड पे 1,800)
उम्र सीमाः 18 से 27 साल
अनिवार्य योग्यताः मान्यता प्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी से 10वीं पास होना चाहिए
वांछनीयः
मान्यता प्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी से 12वीं पास ।
सरकारी संस्थान/यूनिवर्सिटी में काम करने का अनुभव।
लेबोरेट्री में जीव-जन्तुओं की देखरेख या केमिकल के रखरखाव में अनुभव को वरीयता।

सिक्यूरिटी ऑफिसर - 01पद
वेतनमानः 9,300-34,800 रुपये (ग्रेड पे 4,600 रुपये)
उम्र सीमाः अधिकतम 30 साल
अनिवार्य योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से ग्रेजुएशन के साथ सेना/ अर्द्ध सैनिक बल/सरकारी संस्थान/शिक्षण/निजी संस्थान में सुपरवाइजरी पोजीशन में पांच साल का अनुभव होना चाहिए
सेना/ अर्द्ध सैनिक बल या संघीय सेवा में अनुभव के साथ आर्म्स लाइसेंस रखने वाले को वरीयता दी जाएगी


वांछनीयः
आग से बचाव, भूकंप, बाढ़ और रेस्क्यू ऑपरेशन की ट्रेनिंग और उसे संभालने का अनुभव मान्यता प्राप्त संस्थान से फायर सेफ्टी/ सिक्यूरिटी ऑपरेशन और डिजास्टर मैनेजमेंट में डिप्लोमा सर्टिफिकेट

ईपीएबीएक्स ऑपरेटर- 01पद
वेतनमानः 5,200-20,200 रुपये (ग्रेड पे 1,900)
उम्र सीमाः 18 से 27 साल
अनिवार्य योग्यताः

- मान्यता प्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास।
- ईपीएबीएक्स मशीन को ऑपरेट करने का दो साल का अनुभव होना चाहिए।
- आवाज अच्छी होने के साथ अंग्रेगी और हिन्दी में धाराप्रवाह बोलना आता हो।

चपरासी- 03 पद
वेतनमानः 5,200-20,200 रुपये (ग्रेड पे 1,800)
उम्र सीमाः 18 से 27 साल
अनिवार्य योग्यताः मान्यता प्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी से 10वीं पास होना चाहिए
वांछनीयः मान्यता प्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी से 12वीं पास।
-सरकारी संस्थान/यूनिवर्सिटी में काम करने का अनुभव।
-लेबोरेट्री में जीव-जन्तुओं की देखरेख या केमिकल के रखरखाव में अनुभव को वरीयता।

रसोइया -01पद
वेतनमानः 5,200-20,200 रुपये (ग्रेड पे 1,900)
उम्र सीमाः 18 से 27 साल
-अनिवार्य योग्यताः मान्यता प्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी से 10वीं पास होना चाहिए।
-नामचीन गेस्ट हाउस या होटल में इंडियन और वेस्टर्न खाना बनाने का अनुभव हो।
-बेहतर स्वास्थ्य हो और साफ-सफाई का ध्यान रखता हो।
वांछनीयः कैटरिंग या कूकिंग में मान्यता प्राप्त संस्थान से सर्टिफिकेट रखने वाले को प्राथमिकता मिलेगी।

ड्राइवर- 01पद
वेतनमानः 5,200-20,200 रुपये (ग्रेड पे 1,900)
उम्र सीमाः 18 से 27 साल
अनिवार्य योग्यताः मान्यता प्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी से 10वीं पास होना चाहिए।
वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने के साथ मोटर मैक्निज्म की जानकारी रखता हो। (वाहन में छोटी खराबी आदि ठीक कर सकता हो)।
वाहन या कार चलाने का तीन साल का अनुभव होना चाहिए।
यूनिवर्सिटी के नजदीक रहने वाले और क्लास वन ऑफिसर के ड्राइवर के रूप में काम किया हो।
नोटः उम्मीदवार का ड्राइविंग टेस्ट भी लिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदनः
संस्थान की वेबसाइट http://dpsru.edu.in/ पर जाकर संबंधित निर्देश के अनुसार आवेदन करें
आवेदन करने के पहले फोटो,हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान को स्कैन करके रख लें आवेदन केवल ऑनलाइन करना है और किसी भी तरह का दस्तावेज नहीं भेजना है।

DIPSRU Recruitment Notification 2017:

दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेस और रिसर्च यूनिवर्सिटी में रिक्त पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिककरें।