लिखित परीक्षा
जिन अभ्यर्थियों ने स्क्रीनिंग टेस्ट में अर्हता प्राप्त कर ली होगी वे अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पात्र होंगे। लिखित परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी को किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। पेपर-1 गणित का होगा और पेपर-2 भौतिक, रसायन विज्ञान से आधारित प्रश्नों पर होगा। दोनों प्रश्न पत्रों में 50 - 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित किए गए है। उत्तीर्ण करने लिए न्यूनतम 40 अंक प्रत्येक प्रश्न पत्र में लाना अनिवार्य है।