5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Metro Rail recruitment 2017,दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने क्लेम कमिश्नर के पद पर भर्ती, करें आवेदन

Metro Rail recruitment 2017,दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने क्लेम कमिश्नर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Oct 05, 2017

DMRC

Metro Rail recruitment 2017,दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने क्लेम कमिश्नर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्म के माध्यम से 18 अक्टूबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।


दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) में पदों का विवरण:
क्लेम कमिश्नर - 01 पद

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) क्लेम कमिश्नर वेतनमानः चयनित उम्मीदवार को 1,10,300 रूपए वेतनमान दिया जाएगा।


दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) में क्लेम कमिश्नर के पद के लिए पात्रता मानदंड:
अनुभव मानदंड-उम्मीदवार उच्च न्यायालय का न्यायाधीश होना चाहिए या उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनने के लिए योग्य होना चाहिए या भारतीय कानूनी सेवा के सदस्य रहे हों और सिविल न्यायपालिका में संयुक्त सचिव के स्तर पर न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देखें।

DMRC क्लेम कमिश्नर आयु सीमा: 58-62 वर्ष


DMRC क्लेम कमिश्नर के पद के लिए चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों को साक्षात्कार और समूह चर्चा के लिए बुलाया जाएगा. चयन प्रक्रिया में ज्ञान, कौशल, समझ, योग्यता और शारीरिक फिटनेस के विभिन्न पहलु शामिल होंगे।

DMRC में क्लेम कमिश्नर के पदों के लिए कैसे आवेदन करें:
योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्म के माध्यम से इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं और 18 अक्टूबर 2017 तक सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन फॉर्म, जनरल मैनेजर (एचआर) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड मेट्रो भवन फायर ब्रिगेड लेन, बाराखंबा रोड नई दिल्ली के पते पर भेज सकते हैं।

DMRC क्लेम कमिश्नर अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन संख्या - DMRC/PERS/22/HR/2017 (110)


दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) में आवेदन के लिए महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 18 अक्टूबर 2017
साक्षात्कार की अनंतिम तिथि - नवंबर का पहला सप्ताह
अंतिम परिणाम घोषित करने की अनंतिम तिथि - नवंबर का तीसरा सप्ताह

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) भर्ती नोटिफिकेशनः

Metro Rail recruitment 2017,दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने क्लेम कमिश्नर के पद पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।