DMRC recruitment 2019 : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) (DMRC) ने पात्र उम्मीदवारों से मैनेजर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मैनेजर और सहायक मैनेज के 12 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर आवेदन कर सकते हैं। मैनेजर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 90 हजार 200 रुपए मिलेगें, जबकि सहायक मैनेजर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह वेतन के रूप में 79 हजार 180 रुपए मिलेंगे।