RSMSSB Patwar Syllabus Recruitment 2019: राजस्थान पटवारी भर्ती 2019 के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी पाठ्यक्रम को डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा कुल 300 अंकों की आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल साइंस, भारत का इतिहास, राजनीती और भूगोल के साथ ही सामान्य ज्ञान और समसामयिकी से कुल 38 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनके लिए 76 अंक निर्धारित किये गए हैं। राजस्थान की संस्कृति और राजनीती, इतिहास और भूगोल से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 60 अंक निर्धारित किए गए हैं। सामान्य हिंदी और अंग्रेजी से 22 प्रश्न पूछे जाएंगे। मेंटल एबिलिटी और रीजनिंग, बेसिक न्यूमेरिकल एफिशिएंसी के 45 प्रश्न पूछे जाएंगे। 15 प्रश्न बेसिक कंप्यूटर पर आधारित होंगे। प्रश्न पत्र में प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा।
गलत जवाब के लिए 1/3 के तहत नकारात्मक अंकन किया जाएगा।