DSSSB Exam Schedule 2021: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) टियर -1 परीक्षा के लिए नई परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। 8 से 20 जून तक आयोजित होने वाली ऑनलाइन लिखित परीक्षा अब 25 से 30 जून तक आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, वे परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।