DU assistant professor recruitment 2019 : दिल्ली यूनिवर्सिटी (University of Delhi) से संबद्ध देशबंधु कॉलेज ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चालू है और उम्मीदवार 21 नवंबर, 2019 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 96 पदों को भरा जाएगा।