ईसीआईएल की स्थापना परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत 11 अप्रैल, 1967 को हुई। इसका मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक श्रेणी इलेक्ट्रानिक्स के क्षेत्र में सशक्त स्वदेशी क्षमता का विकास करना था। ईसीआईएल का प्रारंभिक आरोह, पूर्ण स्वावलंबन एवं तीन प्रमुख प्रौद्योगिकी लाइनों कम्प्यूटर, नियंत्रण प्रणालियां और संचार क्षेत्र के अनेक उत्पादों की डिजाइन, विकास, विनिर्माण और विपणन पर था।