EIL recruitment 2019 : पात्रता मानदंड
उम्र : Executive Gr. I पद के लिए आवेदन करने की ऊपरी आयु सीमा 37 साल है, जबकि Executive Gr. II के लिए ऊपरी आयु सीमा 41 साल रखी गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा में 5 साल की छूट रखी गई है। ओबीसी (OBC – Non-Creamy Layer) उम्र सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।