4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ESIC अस्पताल में स्पेशलिस्ट, सीनियर रेजिडेंट और होम्योपैथी फॉर्मासिस्ट के 27 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

भिवाड़ी (राजस्थान) स्थित ESIC अस्पताल में स्पेशलिस्ट, सीनियर रेजिडेंट और होम्योपैथी फॉर्मासिस्ट के 27 रिक्त पदों पर भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 25 Oct 2017, 5:09 PM IST

ESIC doctor

भिवाड़ी (राजस्थान) स्थित ESIC अस्पताल में स्पेशलिस्ट, सीनियर रेजिडेंट और होम्योपैथी फॉर्मासिस्ट के 27 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 26 अक्टूबर 2017 को वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। सीनियर रेजिडेंट के पदों को एक वर्षीय और तीन वर्षीय अनुबंध के आधार पर भरा जाएगा।

भिवाड़ी (राजस्थान) स्थित ESIC अस्पताल में रिक्त पदों का विवरणः

सीनियर रेजिडेंट (तीन वर्षीय अनुबंध), कुल पद : 04
योग्यताः
- एमबीबीएस डिग्री के साथ संबंधित स्पेशिएलिटी में पीजी डिग्री या पीजी डिप्लोमा प्राप्त हो।
- पीजी डिग्री या पीजी डिप्लोमा के अभ्यर्थियों के नहीं होने पर एमबीबीएस डिग्री के बाद दो वर्ष का कार्यानुभव रखने वाले अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। दो में से एक वर्ष का अनुभव संबंधित स्पेशलिटी में होना चाहिए।
अधिकतम आयु : 35 वर्ष।
वेतनमान : 18,750 रुपये से 39,100 रुपये। साथ में ग्रेड पे 6,600 रुपये।

फुल/ पार्ट टाइम स्पेशलिस्ट, पद : 04
योग्यताः
- एमबीबीएस डिग्री हो। साथ में संबंधित स्पेशलिटी में पीजी डिग्री हो। पीजी डिग्री के बाद संबंधित स्पेशलिटी में तीन साल का अनुभव हो। या
- एमबीबीएस डिग्रीहो। इसके साथ में संबंधित स्पेशलिटी में पीजी डिप्लोमा हो। पीजी डिप्लोमा के बाद संबंधित स्पेशलिटी में पांच साल का अनुभव हो।
वेतनमानः
- 18,750 रुपये। साथ में 6,600 रुपये ग्रेड पे।
- पार्ट टाइम स्पेशलिस्ट के लिए 40,000 रुपये प्रति माह।


अधिकतम आयुः
- फुल टाइम स्पेशलिस्ट के लिए 45 वर्ष।
- पार्ट टाइम स्पेशलिस्ट के लिए अधिकतम 64 वर्ष।

सीनियर रेजिडेंट (एक वर्षीय अनुबंध), कुल पद : 19
योग्यताः
- एमबीबीएस डिग्री हो। संबंधित स्पेशिएलिटी में पीजी डिग्री/ पीजी डिप्लोमा हो।
- पीजी डिग्री/ पीजी डिप्लोमा के अभ्यर्थियों के नहीं होने पर एमबीबीएस के बाद दो वर्ष का कार्यानुभव रखने वाले अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए इंटरव्यू दे सकते हैं। दो में से एक वर्ष का अनुभव संबंधित स्पेशलिटी में होना चाहिए।
अधिकतम आयु : 35 वर्ष।
वेतनमान : 18,750 रुपये से 39,100 रुपये। साथ में ग्रेड पे 6,600 रुपये।

इंटरव्यू की तिथि (उपरोक्त सभी पद) : 26 अक्टूबर 2017
रिपोर्टिंग टाइम : सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक


होम्योपैथी फिजिशियन, पद : 01
योग्यता : होम्योपैथी में बैचलर डिग्री हो। साथ ही केंद्र या राज्य स्तर पर होम्योपैथिक काउंसिल में वैध पंजीकरण हो।
मासिक वेतन : 50,000 रुपये।
अधिकतम आयु : 35 वर्ष।
इंटरव्यू की तिथि : 27 अक्टूबर 2017
रिपोर्टिंग टाइम : सुबह 9:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक

आवेदन शुल्क : देय नहीं


आवेदन प्रक्रिया:
- वेबसाइट के होमपेज पर दाईं ओर मौजूद सेक्शन ‘रिक्रूटमेंट’ के नीचे ‘रीड मोर’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब नए वेबपेज पर क्रम संख्या 21 पर ‘ईएसआईसीएच, भिवाड़ी,राजस्थान’ के सामने ‘वॉक-इन-इंटरव्यू फॉर रिक्रूटमेंट ऑफ डॉक्टर्स...’ लिंक पर क्लिक करें।
- ऐसा करने पर पद से संबंधित विज्ञापन खुलेगा। यहां दी गई जानकारियां ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें।
- विज्ञापन के साथ ही आवेदन फॉर्म दिया गया है।

इंटरव्यू का स्थान:
ऑफिस ऑफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, ईएसआई हॉस्पिटल, प्लॉट नंबर 1202, आरआईआईसीओ (रिको) इंडस्ट्रियल एरिया, फेस-3, सेक्टर-29, भिवाड़ी (राजस्थान)।

भिवाड़ी (राजस्थान) स्थित ESIC अस्पताल में रिक्त पदों पर भर्ती की विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिककरें।