RPF SI final merit list : रेलवे सुरक्षा बल (Railways Protection Force) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (Railway Protection Special Force) ने उप निरीक्षक पदों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। ग्रुप ए से कुल 178 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जबकि ग्रुप एफ से 60 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। अंतिम चयनित उम्मीदवारों को अतिरिक्ति भत्तों के अलावा प्रतिम माह 35 हजार 400 रुपए वेतन के रूप में दिए जाएंगे।