FSSAI ने सहायक निदेशक, उप प्रबंधक, खाद्य विश्लेषक, तकनीकी अधिकारी, केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी (CFSO), सहायक प्रबंधक जैसे विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उपरोक्त पदों के लिए 7 नवंबर, 2021 से पहले आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद से किये गए सभी आवेदन रद्द कर दिए जायेंगे। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले शैक्षिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन लिंक के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर ले।