7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गेल इंडिया में चिकित्सकों के पदाें पर निकली वैकेंसी, 1800 रूपए प्रति घंटा मिलेगी सैलरी

GAIL India Medical Professionals recruitment 2018, GAIL ( इंडिया ) लिमिटेड ने अनुबंध के आधार पर पार्ट टाइम-जनरल फिजिशियन

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Jun 13, 2018

gail

गेल इंडिया में चिक्तिसकाें के पदाें पर निकली वैकेंसी, 1800 रूपए प्रति घंटा मिलेगी सैलरी

GAIL India Medical Professionals recruitment 2018, GAIL ( इंडिया ) लिमिटेड ने अनुबंध के आधार पर पार्ट टाइम-जनरल फिजिशियन एवं पार्ट टाइम-होमियोपैथी स्पेशलिस्ट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 23 जून 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।अावेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

GAIL ( इंडिया ) लिमिटेड में रिक्त पदाें का विवरणः

पार्ट टाइम - जनरल फिजिशियन

वेतनमानः 1800 रूपए प्रति घंटा

पार्ट टाइम - होमियोपैथी स्पेशलिस्ट

वेतनमानः 1400 रूपए प्रति घंटा

GAIL ( इंडिया ) लिमिटेड में रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता:

पार्ट टाइम-जनरल फिजिशियन- मेडिसिन में एमडी के साथ कम से कम 2 वर्षों का अनुभव होना आवश्यक है।

पार्ट टाइम-होमियोपैथी स्पेशलिस्ट- BHMS के साथ 2 वर्षों का अनुभव होना आवश्यक है।

GAIL ( इंडिया ) लिमिटेड में रिक्त पदाें पर आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ 23 जून 2018 तक अपना आवेदन जनरल मैनेजर (HRD), गेल (इंडिया) लिमिटेड, 16 भीखाजी कामा प्लेस, आरके पुरम, नई दिल्ली- 110066 के पते पर भेज सकते हैं।

अधिसूचना विवरण:

विज्ञापन संख्या- GAIL/CO/Med Prof./ Visiting/ 1/2018

महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन की अंतिम तिथि- 23 जून 2018

GAIL India Medical Professionals recruitment 2018ः

GAIL ( इंडिया ) लिमिटेड ने अनुबंध के आधार पर पार्ट टाइम-जनरल फिजिशियन एवं पार्ट टाइम-होमियोपैथी स्पेशलिस्ट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

गेल (इंडिया) लिमिटेड भारत का एक नवरत्‍न सार्वजनिक उपक्रम है और भारत की प्रमुख प्राकृतिक गैस कंपनी है, जिसमें प्राकृतिक गैस मूल्‍य श्रृंखला (अन्‍वेषण और उत्‍पादन, प्रोसेसिंग, संचरण, वितरण और विपणन सहित) के सभी पहलुओं और संबंधित सेवाओं का समावेश है।इसका गठन 16 अगस्‍त, 1984 काे हुआ था।

गेल के कारोबार में शामिल हैं :

- देशव्‍यापी 6,700 कि. मी. लंबी एवं 148 एमएमएससीएमडी क्षमता की उच्‍च दाब वाली प्राकृतिक गैस पाइपलाइन।
- 1.2 एमएमटीपीए उत्‍पादन एलपीजी तथा अन्‍य तरल हाइड्रोकार्बन का उत्‍पादन करने के लिए 7 एलपीजी प्रोसेसिंग संयंत्र।
- पाता में 4,10,000 टीपीए पॉलीमर उत्‍पादन क्षमता का उत्‍तर भारत का एकमात्र इंटीग्रेटिड पेट्रोकेमिकल कॉम्‍प्‍लेक्‍स।
- 1.922 कि॰मी॰ लंबी 3.8 एमएमटीपीए एलपीजी परिवहन करने वाली एलपीजी ट्रांसमिशन पाइपलाइन।
- तेल एवं गैस अन्‍वेषण के 27 तथा सीबीएम के 3 ब्‍लॉक।
- टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं हेतु 13,000 कि॰मी॰ लंबा विश्‍वसनीय बैंडविड्थ प्रदान करने वाला ओएफसी नेटवर्क।