संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने UPSC Geo-Scientist prelims admit card 2020 जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कार्यक्रम के तहत, प्रारंभिक परीक्षा (preliminary exam) 19 जनवरी, 2020 को आयोजित होगी। प्रारंभिक एडमिट कार्ड (prelims admit card) 26 दिसंबर, 2019 से 19 जनवरी, 2020 तक डाउनलोड किए जा सकेंगे। 400 अंकों की प्रारंभिक परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।