GMC Bhopal Recruitment 2021: हेल्थ सेक्टर में सरकारी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल ( Gandhi Medical College Bhopal) ने स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। GMC Bhopal Recruitment 2021 के तहत कुल 378 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 16 जून, 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी जीएमसी भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें आवेदन फाॅर्म त्रुटिपूर्ण होने पर रिजेक्ट भी हो सकता है।