गोवा लोक सेवा आयोग ( Goa Public Service Commission) की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर, सोशल वेलफेयर ऑफिसर के 3 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं एसोसिएट प्रोफेसर और लेक्चरर के 5 और असिस्टेंट प्रोफेसर इन न्यूरोलॉजी में 2 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जीपीएससी रिक्रूटमेंट 2021 से संबंधित चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन कैसे करें और अन्य जानकारी के उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://gpsc.goa.gov.in/ पर जाकर हासिल कर सकते हैं।