Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (Bihar Technical Service Commission) की ओर से 12वीं पास व ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए करीब 600 पदों पर सरकारी भर्ती निकाली गई है। जिनमें फिशरीज डेवलपमेंट ऑफिसर, फिशरीज एक्सटेंशन ऑफिसर और ऑप्थेलमिक असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। जो उम्मीदवार इस पद को पाने का इच्छुक है वो जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 5 मई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।