दरअसल हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी में स्वीपर, चौकीदार सहित अन्य पदों के लिए करीब 13 हजार 536 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें शैक्षणिक योग्यता मैट्रिकुलेशन और मैट्रिकुलेशन तक हिंदी, संस्कृत दोनों में से एक विषय में होना जरूरी है। इस भर्ती के लिए सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन आवेदन नहीं लिए जाएंगे। इसी के साथ यहां आवेदन करने वाला कैंडिडेट किसी भी राज्य का हो सकता है, सिर्फ उसे भारत का होना जरूरी है।