Government jobs: स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नौकरी चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने सीधी भर्ती के तहत नियमित आधार पर नियुक्ति के लिए साइंटिस्ट डी ( डेंटल ) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 मई 2021 को शाम 5 बजकर 30 मिनट तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की आधिकारिक वेबसाइट @ main.icmr.nic.in से डिटेल में जानकारी हासिल कर सकते हैं।