Government jobs : स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग रिसर्च सेंटर ( SERC ) ने तकनीकी सहायक और हिंदी अधिकारी के पांच पदों पर भर्ती निकाली है। एसईआरसी ने योग्य उम्मीदवारों से इन पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग रिसर्च सेंटर की आधिकारिक वेबसाइट serc.res.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान देने की बात यह है कि आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2021 है। पद से संबंधित योग्यता, चयन प्रक्रिया या आवेदन कैसे करें, के बारे में आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल मे जानकारी हासिल कर सकते हैं।