क्या है योग्यता
सभी पदों के लिये शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग हैं। एग्जीक्यूटिव पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए दो कंप्यूटर आधारित परीक्षा और ग्रुप डिस्कशन, इंटरव्यू आयोजित करेगी, वहीं नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों के लिए भी दो कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं आयोजित होंगी। इसमें ग्रुप डिस्कशन, इंटरव्यू राउंड नहीं होगा। विज्ञापित पदों में से 60 रेगुलर एग्जीक्यूटिव कैटेगरी के पद हैं, 929 एग्जीक्यूटिव कैटेगरी पद हैं, 106 पद कॉन्ट्रैक्ट आधारित एग्जीक्यूटिव पद हैं और 398 पद कॉन्ट्रैक्ट आधारित नॉन-एग्जीक्यूटिव पद हैं। पदों में विभिन्न विभागों में असिस्टेंट मैनेजर, असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, स्टेनोग्राफर, मेनटेनर और लीगल असिस्टेंट के पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें। उम्मीदवार को अलग-अलग पदों के अनुसार आवेदन करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, के्रडिट कार्ड के जरिए किया जा सकता है।