राजस्थान हाईकोर्ट भर्ती 2019: राजस्थान उच्च न्यायालय ने आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। जिला न्यायालयों और डीएलएसए के लिए चालक और ग्रेड 4th पदों की भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। नोटिस के अनुसार, राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती 2019, के लिए आवेदन प्रक्रिया राजस्थान एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर की जा सकेगी। राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती आवेदन 18 नवंबर 2019 से 17 दिसंबर 2019 तक किए जा सकेंगे। HCRAJ Recruitment 2019 लिंक शाम तक सक्रीय कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया SSO पोर्टल पर की जाएगी।