हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HECL) ने हाल ही विभिन्न ट्रेड में नॉन एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (आइटीआइ, डिप्लोमा इंजीनियर, पर्सनल, फाइनेंस, आइटी) के कुल 150 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ट्रेनिंग कुल तीन वर्ष की होगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आवेदक की अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 01 दिसम्बर, 2018 के आधार पर तय की जाएगी। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान है। आवेदन शुल्क संबंधी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।