
Railways
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे में ग्रुप ए के अधिकाारियों की सेवाओं की समीक्षा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया गया। इससे रेलवे के तकरीबन 900 वरिष्ठ अधिकारियों को लाभ होगा।
यह समीक्षा वर्ष 2012 से लंंबित थी। समीक्षा में शामिल होने वाली सेवाओं में भारतीय रेलवे लेखा सेवा, भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा, भारतीय रेलवे यातायात सेवा, भारतीय रेलवे इंजीनियर सेवा, भारतीय रेलवे इलेक्ट्रीकल इंजीनियर सेवा, भारतीय रेलवे मैकेनिलक इंजीनियर सेवा, भारतीय रेलवे भंडारण सेवा और भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियर सेवा शामिल है।
Published on:
20 Feb 2019 12:29 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
