HCL Job notification : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (Hindustan Copper Limited) (HCL) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर हिंदी ट्रांस्लेटर और स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एचसीएल की वेबसाइट पर लॉग इन कर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 नवंबर, 2019 है।