20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Re-apply For Rajasthan Police Constable : 20 रूपए शुल्क के साथ इस प्रकार करें पुनः आवेदन, यह है पूरा प्रोसेस

Rajasthan Police Constable Re-application Process
2 min read
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

May 27, 2018

Rajasthan Police Constable Re-application Process

Rajasthan Police Constable Re-application Process

Rajasthan Police Constable Re-application Process राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आये दिन कोई न कोई बदलाव और नवीन संशोधन देखने को मिल रहे हैं। राजस्थान पुलिस ने हाल ही पुरानी विज्ञप्ति में पदों की संख्या में संशोधन करके पुनः आवेदन के लिए पोर्टल पर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन पहले ही कर दिया है उनको भी 20 रूपए का शुल्क भुगतान करना पड़ेगा। पुराने अभ्यर्थी अपना आवेदन करने के लिए राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर जाएँ। इसके बाद यहाँ आपको लाल रंग में समस्त जिले और इकाई से सम्बंधित लिंक दिखाई देगा जिस पर क्लिक करना होगा।

Click Here For Apply

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऐसे करें पुनः आवेदन

लिंक पर क्लिक करने के साथ ही अभ्यर्थी को पुराने आवेदन पर रिडाइरेक्ट कर दिया जायेगा। यहाँ आपको Apply Now पर क्लिक करना होगा। अभ्यर्थी के सामने SSO पोर्टल पर आवेदन ओपन होगा। आवेदन नए सिरे से करना होगा। सबसे ऊपर वाले कॉलम में पहले से आवेदित का आवेदन क्रमांक डालकर वेरीफाई करना होगा। वैरीफाई होने के बाद चारों स्टेप्स भरने होंगे। आवेदन प्रक्रिया नए सिरे की तरह ही होगी लेकिन आवेदन संख्या पुरानी डालने पर अभ्यर्थी को चौथी स्टेज पर शुल्क भुगतान पर क्लिक करना होगा। Pay Now विकल्प पर क्लिक करने के बाद एक ट्रांजेक्शन की रसीद आएगी जिस पर शुल्क के नाम पर Nill लिखा होगा। मगर भुगतान करने के लिए क्लिक करने पर शुल्क 20 रूपए देने होंगे। 20 रूपए का भुगतान करने के लिए नेट बैंकिंग को भी काम में लिया जा सकता है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती पुनः आवेदन की सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंत में दो लिंक दिखाई देंगे। जिसमें शुल्क भुगतान रसीद और आवेदन का प्रिंट। अभ्यर्थी नए आवेदन का प्रिंट भी ले सकते हैं।

Rajasthan police Constable re-application process
राजस्थान पुलिस भर्ती में पुराने आवेदन संख्या का कोई महत्त्व नहीं रहेगा। आवेदन भरने के बाद आपको नए आवेदन संख्या प्राप्त होगी। आवेदन संख्या के जरिये ही राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड किये जा सकेंगे। राजस्थान पुलिस भर्ती में अपना कोई भी जिला और इकाई चुन सकते हैं। आवेदन करने के लिए आवेदित पद और जिला पुराने से अलग हो सकता है। अतिरिक्त शुल्क के तौर पर अभ्यर्थी को 20 रूपए का भुगतान करना होगा तभी आवेदन संख्या जारी होगी।