UPSSSC Mandi Parishad Recruitment 2018 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंडी परिषद् (संयुक्त संवर्ग) प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018 के लिए अधिसूचना जारी कर, इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। राज्य कृषि मंडी परिषद में आशुलिपिक, मंडी निरीक्षक, खाता क्लर्क सहित विभिन्न 284 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 26 दिसंबर 2018 को या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से उक्त पद पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं। आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 2 जनवरी 2019 रखी गई है।