30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSC EPFO Exam 2020-21: प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी बदलने का मौका

UPSC EPFO Exam 2020-21: आयोग ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में प्रवर्तन अधिकारी और लेखा अधिकारी के पदों पर आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर में बदलने का विकल्प दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 8 Dec 2020, 10:07 AM IST

JNVST

UPSC EPFO Exam 2020-21: आयोग ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में प्रवर्तन अधिकारी और लेखा अधिकारी के पदों पर आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर में बदलने का विकल्प दिया है। आयोग ने 7 दिसंबर 2020 को नोटिस जारी कर, कहा था कि 9 मई 2021 को आयोजित की जाने वाली ईपीएफओ प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र के शहर में बदलाव कर सकते हैं। आयोग ने उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी/सेंटर बदलने के लिए दो चरणों में, 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक और फिर 29 दिसंबर 2020 से 4 जनवरी 2021 तक अप्लीकेशन विंडो ओपेन करने की घोषणा की है।

Click Here For Official Notification

आयोग के नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों को उनके पंसद का केंद्र ‘पहले आवेदन-पहले आबंटन’ के अनुसार मिलेगा। इसलिए उम्मीदवारों को अप्लीकेशन विंडों निर्धारित तिथियों को ओपेन होने के बाद जल्द से जल्द आवेदन कर लेना चाहिए। किसी केंद्र विशेष की निर्धारित क्षमता पूरी हो जाने के बाद उसे फ्रीज कर दिया जाएगा। अधिकतम सीमा के कारण जिन उम्मीदवारों को पसंद का केंद्र नहीं मिल पाएगा उन्हें शेष बचे केंद्रों में से ही किसी परीक्षण केंद्र का विकल्प चुनना होगा।

How To Chenge Exam City
उम्मीदवारों को अपने यूपीएससी ईपीएफओ ईओ/एओ रिक्रूटमेंट टेस्ट सेंटर 2021 में बदलाव करने के लिए आयोग के अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर विजिट करने के बाद निर्धारित तिथि पर उपलब्ध कराये जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म-तिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद उम्मीदवार पहले सबमिट किये गये अप्लीकेशन के विवरणों को देख पाएंगे, जिसमें से एग्जाम सेंटर के सेक्शन में जाकर अपना केंद्र में संशोधन कर पाएंगे।