आईबीपीएस क्लर्क प्रिलिम्स एडमिट कार्ड 2020
विभिन्न बैंकों में 2557 क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा की तिथि अधिसूचना में बता दी गई थी। क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 18 नवंबर 2020 को जारी किये जाने थे। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 5, 12 और 13 दिसंबर 2020 को किया जाना है। जिन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस सीआरपी क्लर्क-X भर्ती 2021 के लिए मुख्य अधिसूचना और सप्लीमेंट्री एडवर्टीज्मेंट, दोनो के अनुसार आवेदन किया है, वे संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट, ibps.in से अपना आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड कर सकते हैं।