MP Jail Prahari Admit Card 2020: प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने मध्य प्रदेश पुलिस में जेल प्रहरी के 282 पदों के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, peb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2020 का आयोजन 20 नवंबर से 2 दिसंबर तक किया जाएगा।