How To Download RRB NTPC Phase 3 Admit Card 2021
आरआरबी एनटीपीसी तीसरे चरण की सीबीटी 1 परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार, रेलवे द्वारा सभी जोन में प्रवेश पत्र डाउनलोड के लिए एक कॉमन लिंक दिया है। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने सम्बन्धित जोन की आरआरबी की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर ही सीईएन 01/2019 भर्ती से सम्बन्धित सेक्शन में तीसरे चरण के एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करके एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर जा सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी रेलवे एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड के पेज पर जा सकते हैं। इस पेज पर उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के तौर पर जन्म-तिथि को भरकर लॉगिन करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड कर पाएंगे। एडमिट कार्ड का प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लें।