RSMSSB JE Exam Admit Card 2020: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा 29 नवंबर को आयोजित की जाने वाली जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर और 6 दिसंबर को किया जाना है। सूचना के अनुसार, 29 नवंबर को आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए, उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र आज जारी कर दिए गए हैं। वहीं, 6 दिसंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 नवंबर को जारी किए जाएंगे।