एसएससी हिंदी ट्रांस्लेटर भर्ती परीक्षा में दो पेपर आयोजित किए जाएंगे। पहला पेपर 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा दूसरा पेपर पहले के परिणाम बाद आयोजित होगा। पहला पेपर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित होगा और इसके लिए 100 अंक तय होंगे। पहले पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। और यह पेपर दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में आयोजित किया जाएगा। वहीं दूसरा पेपर डिस्क्रिप्टिव होगा और यह 200 अंकों का होगा। चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि पेपर-1 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन होगी। जो लोग एसएससी जेएचटी पेपर 1 2019 में योग्य होंगे, उन्हें एसएससी जेएचटी पेपर-2 2019 के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार क्षेत्रिय वेबसाइट पर जाकर जोन वाइज एसएससी जेएचटी पेपर-1 एडमिट कार्ड 2019 भी डाउनलोड कर सकते हैं।