13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSC NDA Admit Card 2021: यूपीएससी एनडीए एग्जाम-1 के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

UPSC NDA Admit Card 2021: यूपीएससी ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी की परीक्षा-1 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 26 Mar 2021, 11:29 PM IST

upsc_nda_admit_card_2021.png

UPSC NDA Admit Card 2021: यूपीएससी ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी की परीक्षा-1 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने होंगे। आयोग द्वारा NDA और NA-I परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल 2021 को किया जाएगा।

Click Here For Download NDA Admit Card Exam 2021

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले उम्मीदवार अपने साथ में एडमिट कार्ड के अतिरिक्त एक वैद्य फोटो पहचान पत्र भी साथ लेकर जाएं। साथ में एक पासपोर्ट साइज फोटो भी ले जानी होगी। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले जरूरी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 15 मिनट पहले तक प्रवेश दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध व्हाट्स न्यू ’सेक्शन में जाएं। यहां आपको एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा। लिंक पर क्लिक करें और आगे की टैब में रजिस्टर्ड आईडी या रोल नंबर दर्ज करके सबमिट कर दें। जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।