बदलाव के साथ जोड़े नए दस्तावेज (Imortant Document For EWS Certficate)
सरकारी नौकरी में शपथ पत्र मांगे जाना आम है लेकिन किसी सर्टिफिकेट में सरकारी कर्मचारी द्वारा पुष्टि के तौर पर गवाही देना कुछ अजीब लगेगा। राज्य सरकार द्वारा EWS सर्टिफिकेट के लिए दो पेज का शपथ पत्र भी साथ में जोड़ा है, जिसमें परिवार के प्रत्येक सदस्य की आय और उसका टोटल लिखना होगा। इसके बाद कृषि भूमि प्रत्येक सदस्य की और आवासीय भूखंड भी दर्शाना होगा। दोनों पेज में डिटेल्स भरने के बाद नोटेरी से सत्यापित करवाना होगा। ऐसा नोटेरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र पहले से ही अभ्यर्थी भर रहे थे, लेकिन नए शपथ पत्र में दो सरकारी कर्मचारी बतौर गवाह पुष्टि करने के लिए भी माँगा गया है। सरकारी कर्मचारी को अपनी पूरी जानकारी भरकर हस्ताक्षर करना होगा। आय प्रमाण पत्र भी दो राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित होना चाहिए। पटवारी रिपोर्ट के बावजूद इतने दस्तावेज आवेदन फॉर्म के साथ जोड़े गए हैं।