ews certificate Process : सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के लिए सरकार ने नौकरी और शिक्षा में आरक्षण दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए ये बेहतरीन सौगात है। सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए EWS सर्टिफिकेट की जरुरत होगी। देश भर में सर्टिफिकेट बनवाने का कार्य शुरू हो चूका है। प्रमाण पत्र के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को स्वयं की जाति के लिए कोई साक्ष्य देना होगा। जैसे जाति प्रमाण पत्र या जमाबंदी की प्रति या अन्य कोई दस्तावेज। अभ्यर्थी को सबसे पहले आवेदन फॉर्म भरना होगा, इसमें अपनी आय और आय के स्त्रोत दर्शाने होंगे। आवेदन फॉर्म ईमित्र/लोकमित्र के जरिए भरा जाएगा। आवेदन भरने के बाद इसमें दस्तावेज जोड़ने होंगे। दस्तावेजों में मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, जमाबंदी की नक़ल, पेन कार्ड, फॉर्म 16 या बैंक स्टेटमेंट या आय प्रमाण पत्र भी साथ में देना होगा। राजस्थान में भामाशाह कार्ड भी जोड़ना होगा। सभी दस्तावेज जोड़ने के बाद अभ्यर्थी को एक शपथ पत्र आय के लिए देना होगा।