ऐसे दें वरीयता
पाठ्यक्रम में टॉपिक के अनुसार तैयारी करें। प्रत्येक टॉपिक के लिए अंक तय होते हैं। ऐसे टॉपिक को वरीयता में सबसे ऊपर रखें, जिन्हे पढ़ने में बहुत ही आसानी और कम समय लगता हो। लम्बे और ज्यादा समय लेने वाले टॉपिक को अंत में रखें। समसामयिकी के लिए अखबार पढ़ने को आदत में डालें। अखबार में संपादकीय जी लेख अवश्य पढ़ने चाहिए। रेलवे द्वारा आयोजित पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों को आधार बनाकर तैयारी करेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। सभी प्रतियोगिताएं में बार -बार रिपीट होने वाले प्रश्नों को पढ़ें। गणित और रीजनिंग में प्रवीणता के लिए समय सीमा में कमी के साथ ज्यादा से ज्यादा प्रश्न हल करें। भौगोलिक परिदृश्य, देश की प्रमुख, सबसे बड़ी, सबसे छोटी, सबसे प्राचीनतम आधारित सभी विषयों को पढ़ें।