
HPSC Bharti For Assistant Professor: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने सहायक प्रोफेसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। HPSC ने 2424 पदों पर इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू होगी। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.inकी मदद से आवेदन कर सकते हैं।
HPSC की इस भर्ती के लिए आवेदन 7 अगस्त से लिए जाएंगे। वहीं अप्लाई करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त है। ऐसे कैंडिडेट्स जो असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं, वे समय रहते अप्लाई करें।
आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु 15 जुलाई 2024 तक 42 वर्ष होनी चाहिए।
कैंडिडेट्स जिस विषय के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उस विषय में कम से कम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। मैट्रिक तक हिंदी/संस्कृत का ज्ञान होना चाहिए। कैंडिडेट ने UGC NET या CSIR NET परीक्षा पास की हो या फिर उनके पास पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए।
Updated on:
06 Aug 2024 05:26 pm
Published on:
06 Aug 2024 05:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
