29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HSCC Bharti 2024: एचएससीसी में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, क्या बिना परीक्षा होगा चयन, जानिए

HSCC Bharti 2024: एचएससीसी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी उम्मीदवार 20 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं। एचएससीसी भर्ती 2024 के माध्यम से कुल 38 पदों पर बहाली की जाने वाली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 5 Apr 2024, 4:39 PM IST

hscc_bharti_2024.jpg

HSCC Bharti 2024

HSCC Bharti 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर, एचएससीसी (इंडिया) लिमिटेड में दे रहा है नौकरी का सुनहरा मौका। इस भर्ती के माध्यम से एक्जीक्यूटिव, डिप्टी मैनेजर, मैनेजर, सीनियर मैनेजर और डिप्टी जनरल मैनेजर पद की नौकरी मिल सकती है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करें।


यह भी पढ़ें- कम उम्र में कर ली नौकरी, अब करना चाहते हैं पढ़ाई…IIM दे रहा है मौका

इस सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी उम्मीदवार 20 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं। एचएससीसी भर्ती 2024 के माध्यम से कुल 38 पदों पर भर्ती की जाएगी।


यह भी पढ़ें- अप्रैल महीने में होंगी ये 3 बड़ी परीक्षाएं, क्या आपने नहीं किया है आवेदन?


एचएससीसी भर्ती 2024 (HSCC Bharti 2024) के तहत नौकरी पाने के लिए आपको इंटरव्यू, लिखित परीक्षा और ग्रुप डिस्कशन या पर्सनल डिस्कशन तीनों फेज से गुजरना होगा। आवेदन करने के लिए hsccltd.co.in पर जाएं और अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।


ऐसे उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें 1000 रुपये का आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट-बैंकिंग के माध्यम देना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्लूडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।