scriptहरियाणा चयन आयोग ने जारी की चयनित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सूची, इनमें 1001 पोस्ट ग्रेजुएट | HSSC releases list of selected Class IV employees | Patrika News

हरियाणा चयन आयोग ने जारी की चयनित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सूची, इनमें 1001 पोस्ट ग्रेजुएट

locationजयपुरPublished: Feb 04, 2019 04:15:10 pm

हरियाणा में पिछले साल के आखिरी माहों में चयनित किए गए ग्रुप डी कर्मचारी यानी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट अभ्यर्थी भी शामिल है।

HSSC

Haryana Staff Selection Commission

हरियाणा में पिछले साल के आखिरी माहों में चयनित किए गए ग्रुप डी कर्मचारी यानी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट अभ्यर्थी भी शामिल है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी की गई चयनित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सूची में 1001 पोस्ट ग्रेजुएट है। इनके अलावा 5346 ग्रेजुएट है। आयोग की सूची के अनुसार 276 व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त, डिप्लोमा होल्डर 539 और 6756 सीनियर सैकण्ड्री पास है। कुल 18218 चयनित अभ्यर्थियों में 3750 अभ्यर्थी मेट्रिक है।

हरियाणा की मौजूदा भाजपा सरकार ने ग्रुप डी की भर्तियों के लिए हरियाणा ग्रुप डी एम्पलॉयी-चयन और सेवा शर्तें-अधिनियम 2018 बनाया था। इस अधिनियम के जरिए भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया था। कुल चयनित 18218 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में सर्वाधिक 2301 कर्मचारी भिवानी जिले से चयनित किए गए है।

इसके बाद Hisar से 2036, महेन्द्रगढ से 1422 और कैथल से 1034 अभ्यर्थी चुने गए है। सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि यह पारदर्शी और योग्यता आधारित चयन है। सरकारी सेवाओं के लिए भर्ती में विवेकाधिकार बीते दिनों की बात हो चुकी है। पहले सरकारी भर्तियों में भाई-भतीजावाद चलता रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो