8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IAF Rally Bharti 2020: तीन राज्यों में वायु सेना रैली भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, ऐसे करें अप्लाई

IAF Rally Bharti 2020: भारतीय वायु सेना रैली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 11 बजे से शुरू हो रही है। राजस्थान, बिहार और हरियाणा के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 27 Sep 2020, 8:34 AM IST

iaf.jpg

,,

IAF Rally Bharti 2020: भारतीय वायु सेना रैली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 11 बजे से शुरू हो रही है। राजस्थान, बिहार और हरियाणा के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कल 28 सितंबर शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस रैली भर्ती के जरिए विभिन्न बेस स्टेशनों या कैंटोंमेंट एरिया में रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्तियां एयरमैन ग्रुप एक्स टेक्निकल ट्रेड (एजुकेशन इंस्ट्रक्टर को छोड़कर) के पदों के लिए की जाएंगी। भर्ती रैली के लिए पहले airmenselection.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक भारतीय वायुसेना 9 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच भर्ती रैली आयोजित करेगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 सितंबर को सुबह 11 बजे से 28 सितंबर की शाम 5 बजे तक किए जा सकेंगे। आवेदन के लिए पोर्टल पर लिंक 30 घंटे तक सक्रीय रहेगा।

रैली का आयोजन
9 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2020
राजस्थान - Kendriya Vidyalaya 2,Air Force Jodhpur, (Rajasthan)
हरियाणा - 1 Airmen Selection Centre, Ambala Cantonment (Haryana)
बिहार - 10 Airmen Selection Centre, Air Force Station Bihta, Patna (Bihar)

IAF Rally Bharti 2020 आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें

आयु सीमा
उम्मीदवार का जन्म 17 जनवरी 2000 से 30 दिसंबर 2003 के बीच हुआ हो।

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार का मैथ्स, फिजिक्स व इंग्लिश के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरुरी है। 12वीं में कम से कम 50 फीसदी मार्क्स होने भी जरूरी है।


चयन प्रक्रिया - Govt Jobs 2020
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ही परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षार्थी के 12वीं या डिप्लोमा कोर्स के मार्क्स के आधार उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। केवल शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और एडेप्टेबिलिटी टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन होगा।