नई दिल्ली. IBPS PO Recruitment 2021: बैंक में नौकरी करने की चाहत रखने वाले युवा लोगों के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS), की ओर से भर्ती निकाली गई है। विभिन्न राष्ट्रीय बैंकों में 4135 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।जो उम्मीदवार इन पदों को पाने के इच्छुक है वे ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से 10 नवंबर 2021 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन से लेकर उम्मीदवारों के चयन की पूरी प्रक्रिया IBPS द्वारा आयोजित की जा रही है इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए विभिन्न सरकारी बैंकों में नौकरी दी जाती है। पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।