
IBPS Recruitment 2018: ऑफिसर स्केल-II के 1469 पदों पर निकली भर्ती, करें आवेदन
ibps Recruitment 2018: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) देश के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ऑफिसर स्केल-II के पदों पर भर्ती करने वाला है। IBPS recruitment 2018 के तहत ऑफिसर स्केल-II के 1469 पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते है। आवेदन की आखरी तारीख 2 जुलाई 2018 रखी गई है। इस भर्ती के तहत निम्न पदों को भरा जाएगा।
ऑफिसर स्केल-II, कुल रिक्त पद : 1469
जनरल बैंकिंग ऑफिसर, रिक्त पद : 1208
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ किसी भी विषय में बैचलर डिग्री या समकक्ष योग्यता प्राप्त हो। साथ ही कैंडिडेट को किसी बैंक या वित्तीय संस्थान में दो साल काम करने का अनुभव हो।
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ऑफिसर, रिक्त पद : 81
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार न्यूनतम 50% अंकों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स/ कम्युनिकेशन/ कंप्यूटर साइंस/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या समकक्ष में बैचलर डिग्री प्राप्त हो। साथ ही उसे संबंधित क्षेत्र में एक साल का अनुभव हो।
चार्टर्ड अकाउंटेंट, पद : 21
शैक्षणिक योग्यता : इस पद के लिए अभ्यर्थी का सीए की अंतिम परीक्षा में पास होना अनिवार्य है। साथ ही उसे संबंधित क्षेत्र में एक साल का कार्य अनुभव भी हो।
लॉ ऑफिसर, पद : 32 ( अनारक्षित, पद : 21)
शैक्षणिक योग्यता : इस पद के लिए उम्मीदवार कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ एलएलबी डिग्री प्राप्त हो। साथ ही उसे वकील के तौर पर काम करने का दो साल का अनुभव होना चाहिए या किसी बैंक या वित्तीय संस्थान में लॉ ऑफिसर के तौर पर दो साल का कार्यानुभव प्राप्त हो।
ट्रेजरी मैनेजर, पद : 17 (अनारक्षित, पद : 11)
शैक्षणिक योग्यता : इस पद के लिए अभ्यर्थी सीए की परीक्षा पास हो या फिर फाइनेंस में एमबीए की डिग्री ले रखा हो। साथ ही एक साल का अनुभव हो।
मार्केटिंग ऑफिसर, पद : 38 ( अनारक्षित, पद : 21)
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव: मार्केटिंग में एमबीए डिग्री प्राप्त होने के साथ एक साल का अनुभव हो।
एग्रीकल्चरल ऑफिसर, पद : 72 (अनारक्षित, पद : 40)
शैक्षणिक योग्यता और योग्यता : अभ्यर्थी के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ एग्रीकल्चर/ हॉर्टिकल्चर/ डेयरी/ एनिमल हस्बेंड्री/ फॉरेस्ट्री/ वेटरिनेरी साइंस/ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग/ पिसिकल्चर में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उसे दो साल का कार्यानुभव होना चाहिए।
आयु सीमा : इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से ज्यादा और 32 वर्ष से कम होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 03 जून 1986 से पहले और 31 मई 1997 (दोनों तिथियां शामिल होंगी) के बाद का नहीं होना चाहिए।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क जमा की आखरी तारीख: 02 जुलाई 2018
चयन प्रोसेस
-विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन आॅनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
- वहीं ऑफिसर स्केल-II के पदों के लिए अभ्यर्थियों को केवल एक ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा।
— एग्जाम आॅब्जेक्टिव टाइप होगी और गलत आसंर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
आवेदन शुल्क
— सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए रखा गया है। जबकि
— दूसरी ओर एससी/ एसटी और दिव्यांगों के लिए आवदेन शुल्क की राशि 100 रुपए रखी गई है।
— ध्यान रहे शुल्क का भुगतान डेबिट/ के्रडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।
कैसे करें आवेदन: अभ्यर्थी को आईबीपीएस की अाधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
वेबसाइट : www.ibps.in
Published on:
14 Jun 2018 07:41 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
