IBPS RRB PO/Clerk recruitment 2020 : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (Institute of Banking Personnel Selection) (आईबीपीएस) (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (Regional Rural Banks) में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवारों का चयन अधिकारी पद (scale I, II, and III) के लिए होगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू राउंड में सफल होंगे, उन्हें देशभर में स्थित बैंकों में नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 43 बैंकों ने नौकरियों के लिए अधिसूचना जारी की थी। आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होकर 27 जुलाई तक चलेगी।