बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (Institute of Banking Personnel Selection) (IBPS) ने 17 राष्ट्रीयकृत बैंकों में विशेषज्ञ अधिकारी (Specialist Officer) (SO) के 1 हजार 163 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती आइटी अधिकारी, कृषि क्षेत्र अधिकारी, विधि अधिकारी, एचआर/कार्मिक अधिकारी आदि जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 6 नवंबर, 2019 से आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर लॉग इन कर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए 26 नवंबर, 2019 तक आवेदन किया जा सकता है।