भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भाकृअनुप, Indian Council of Agricultural Research) भारत सरकार के कृषि मंत्रालय में कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के तहत एक स्वायत्तशासी संस्था है। रॉयल कमीशन की कृषि पर रिपोर्ट के अनुसरण में सोसाइटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत और 16 जुलाई 1929 को स्थापित इस सोसाइटी का पहले नाम इंपीरियल काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च था। इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में है।पूरे देश में बागवानी, मत्स्य पालन, और पशु विज्ञान सहित कृषि के क्षेत्र में अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में मार्गदर्शन और प्रबंध के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के समन्वय जिम्मेदार है। इसमें अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजनाओं, नेटवर्क परियोजनाएं, अनुसंधान संस्थानों, क्षेत्रीय परियोजना निदेशालय, कृषि विज्ञान केन्द्र, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पुरस्कार विजेताओं, आदि के बारे में जानकारी दी गई है।