
इंटेलिजेंट कम्यूनिकेशन सस्टिम्स इंडिया लिमिटेड ( ICSIL ) ने अकाउंटेंट के रिक्त 5 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 4 दिसंबर 2017 तक आॅनलार्इन आवेदन कर सकते हैं। इन पदाें के लिए सीए इंटर पास भी आवेदन कर सकते हैं। सभी पदों पर नियुक्तियां कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएंगी।
इंटेलिजेंट कम्यूनिकेशन सस्टिम्स इंडिया लिमिटेड ( ICSIL ) में रिक्त पदों का विवरणः
अकाउंटेंट— 05 पद
उम्रः अधिकतम 35 साल (4 दिसंबर तक)
वेतनः 18,000 रुपये प्रति माह
शैक्षणिक योग्यताः सीए इंटर/सीएमए इंटर
अनुभवः अकाउंट एवं फाइनेंस में एक साल काम करने का अनुभव होना चाहिए।
ऐसे करें आवेदनः
संस्थान की वेबसाइट http://icsil.in/jobs/ पर क्लिक करने पर इस पद से जड़ा विज्ञापन खुल जाएगा
विज्ञापन में दी गई सूचनाओं को पढ़ने के बाद नीचे ऑनलाइन आवेदन का लिंक दिया गया है
इसे क्लिक करने के पहले उस लाइन में दिए बॉक्स पर सही का निशान लगाएं तभी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी
स्कैन फोटो-हस्ताक्षर साथ रखें:
आवेदन के पहले हाल का खिचाया हुआ पासपोर्ट साइज का फोटो और अपने हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी साथ रखें
-फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी जेपीजी फॉर्मेंट में होनी चाहिए।
-हस्ताक्षर सफेद कागज पर काले पेन से करने के बाद स्कैन करें।
-फोटो की जेपीजी फाइल 10 से 20 केबी के बीच होनी चाहिए।
-हस्ताक्षर की जेपीजी फाइल एक से 10 केबी के बीच होनी चाहिए।
जरूरी निर्देशः
-यह पद आईसीएसआईएल के मुख्यालय के लिए भरे जाने हैं।
-इंटरव्यू के लिए उम्मीदवार को किसी भी तरह का भत्ता नहीं दिया जाएगा।
-आवेदन डाक/ईमेल या व्यक्तिगत रूप से भेजने पर नहीं स्वीकार किए जाएंगे।
-कंपनी बिना कारण बताए भर्तियों में बदलाव या उन्हें रद्द कर सकती है।
Intelligent Communication Systems India Limited में आवेदन शुल्कः कोई शुल्क नहीं
आवेदन की अंतिम तिथिः 4 दिसंबर 2017
वेबसाइटः http://icsil.in/jobs/
Intelligent Communication Systems India Limited recruitment Notification 2017:
इंटेलिजेंट कम्यूनिकेशन सस्टिम्स इंडिया लिमिटेड ( ICSIL ) ने अकाउंटेंट के रिक्त 5 पदों पर विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।
Published on:
26 Nov 2017, 7:48 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.