आईआईटी धारवाड़ में शैक्षणिक गतिविधियां जुलाई 2016 में शुरू हुईं। जिसमें बी० टेक कोर्स तीन कोर शाखाओं, अर्थात् कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पेश किया जा रहा है।वर्तमान समय में संस्थान में प्रत्येक काेर में 40 सीटें हैं।आईआईटी धारवाड़ का वर्तमान परिसर वाल्मी (जल और भूमि प्रबंधन संस्थान) परिसर (135 एकड़) के भीतर स्थापित किया गया है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच -4) पर उच्च न्यायालय बेलूर के धारवाड़ खंडपीठ के निकट है जो मुंबई-बेंगलुरु को जोड़ता है।