IIT Hyderabad Recruitment 2021: आईआईटी हैदराबाद टेक्निकल और नॉन टेक्निकल के कुल 21 पदों पर वैकेंसी निकाली है। यह भर्ती सीनियर टेक्निकल अधीक्षक, जूनियर मेडिकल ऑफिसर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर इलेक्ट्रिकल, जूनियर साइकोलॉजिकल काउंसलर, जूनियर इंजीनियर सिविल, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल, टेक्निकल अधीक्षक और मल्टी स्किल असिस्टेंट ग्रेड-1 के पदों पर निकाली गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट iith.ac.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर, 2021 निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।