27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IIT में Project Engineer सहित कर्इ पदों पर भर्ती, करें आवेदन

IIT Project Engineer recruitment 2018, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), कानपुर ने Project Engineer सहित अन्य 05 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

May 09, 2018

iit

IIT Project Engineer recruitment 2018, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), कानपुर ने Project Engineer सहित अन्य 05 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैंं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 21 मई 2018 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), कानपुर में रिक्त पदाें का विवरणः

प्रोजेक्ट इंजीनियर -04 पद

सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट-01 पद

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), कानपुर में Project Engineer के रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए योग्यता मानदंड व शैक्षिक योग्यता:

प्रोजेक्ट इंजीनियर – उम्मीदवार को एम.टेक/ या बी टेक तथा 3 साल का प्रासंगिक अनुभव होनी चाहिए.

सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट-उम्मीदवार को बी.टेक साथ ही 1 साल का प्रासंगिक अनुभव होनी चाहिए।

IIT Kanpur में प्रोजेक्ट इंजीनियर के रिक्त पदाें पर आवेदन कैसे करें:

पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में तैयार अपने आवेदन को आवश्यक दस्तावेजों के साथ 21 मई 2018 तक निम्न पते पर भेज सकते हैं-एनडब्ल्यूटीएफ ऑफिस।

IIT Kanpur में प्रोजेक्ट इंजीनियर के रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन की अंतिम तिथि: 21 मई 2018

IIT Project Engineer recruitment notification 2018:

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), कानपुर में Project Engineer सहित अन्य 05 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), कानपुर का परिचयः

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर ( Indian Institute of Technology Kanpur), जो कि आईआईटी कानपुर अथवा आईआईटीके के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में से एक है। आईआईटी कानपुर मुख्य रूप से विज्ञान एवं अभियान्त्रिकी में शोध तथा स्नातक शिक्षा पर केंद्रित एक प्रमुख भारतीय तकनीकी संस्थान बनकर उभरा है। संस्थान की स्थापना 1959 में कानपुर-भारत-अमेरिका कार्यकर्म के तत्वाधान में अमेरिका के 9 विश्वविद्यालयों के सहयोग से हुई। सन 1963 में संस्थान का स्थानांतरण वर्तमान स्थान पर हुआ। संगणक विज्ञान में शिक्षा प्रदान करने वाला यह पूरे भारत वर्ष में सर्वप्रथम संस्थान था।